मार्च 13, 2026 7:48 पूर्वाह्न

printer

विश्‍व मुक्‍केबाजी फ्यूचर्स कप 2026 में भारत की युवा टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

बैंकॉक में विश्‍व मुक्‍केबाजी फ्यूचर्स कप 2026 के पांचवें दिन भारत की युवा मुक्‍केबाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुंजन, राधामणि लॉंगजम और चंद्रिका पुजारी ने अपने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। गुंजन ने पोलैंड के मुक्‍केबाज को 5-0 से हराया। वहीं, राधामणि ने पहले दौर में इक्‍वेडोर के खि‍लाड़ी को पराजित किया। लेकिन प्राची को स्‍लोवाकिया के मुक्‍केबाज और प्रियांस सेहरावत को मोरक्‍को के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। बाद में सायंकालीन सत्र में चंद्रिका पुजारी ने 50 किलोग्राम वर्ग में अमरीका के खिलाड़ी पर जीत हासिल की।