मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 4:26 अपराह्न

printer

वैश्विक-मंच पर वेव्स-2025 के ज़रिए भारत की आवाज अब फिर से बुलंद हो गईः नीता अंबानी

महिला उद्यमी नीता अंबानी ने कहा है कि भारत एक मानवतावादी देश है, जिसने अपने दर्शन, ज्ञान और शिक्षकों के माध्यम से दुनिया को बुद्धिमत्ता दी है। वे आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्‍मेलन के दौरान एक पैनल चर्चा को संबोधित कर रही थीं।

 

श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि भारत ने भाषा से लेकर साहित्य तक और संगीत से लेकर चिकित्सा विज्ञान तक दुनिया को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज अब फिर से बुलंद हो गई है और राष्‍ट्रीय भावना दुनिया को पहले से कहीं अधिक प्रेरित कर रही है।