लगातार वैश्विक अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और अस्थिर वस्तु कीमतों के बावजूद, भारत के निर्यात में व्यापक स्तर पर वृद्धि जारी है। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने बताया कि 2025-26 में भारत का कुल निर्यात 714 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।
श्री प्रसाद ने कहा कि 2021-22 से 2024-25 की अवधि में निर्यात ने 6.9 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने और देश की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।