मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2025 6:41 अपराह्न | Delhi | narendramodi | SEMICON_INDIA_2025

printer

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएगी। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जहाँ तेल को कभी काला सोना कहा जाता था, वहीं चिप्स नए डिजिटल हीरे हैं। उन्होंने कहा कि तेल ने पिछली सदी को आकार दिया, लेकिन 21वीं सदी में, इन छोटी-छोटी चिप्स में शक्ति निहित है। उन्होंने कहा कि इनमें वैश्विक प्रगति को गति देने की क्षमता है।

 

श्री मोदी ने कहा कि भविष्य् में वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगा और जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, उससे देश इस बाजार में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल कर लेगा।

 

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत के बाद से विश्व पूरे विश्वास के साथ भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्री वैष्णव ने बताया कि ऐसी दो और विनिर्माण इकाइयाँ कुछ महीनों में उत्पादन शुरू कर देंगी।  उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को पहली मेड इन इंडिया चिप विक्रम 32-बिट प्रोसेसर भी भेंट की। 

 

कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि विक्रम 32-बिट प्रोसेसर भारत का पहला पूरी तरह मेड इन इंडिया माइक्रोप्रोसेसर है। उन्होंने बताया की इसे इसरो की सेमी-कंडक्टर लैब ने इसे तैयार किया है और यह रॉकेट तथा लॉन्च व्हीकल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी सफलतापूर्वक काम करेगा। श्रीमती गुप्ता ने आगे कहा की यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत अब तकनीक में आत्मनिर्भर बन रहा है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला