अप्रैल 3, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

देश के सी-फूड निर्यात में 11 वर्ष में मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की गई

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है।

मत्स्य, पशु पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि के दौरान सी-फूड का निर्यात दोगुने से भी अधिक हो गया है, जो वर्ष 2013-14 में 30 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

भारत के सी-फूड निर्यात में उत्पादों की एक विस्तृत और विविध श्रृंखला शामिल है। इसमें 350 से अधिक प्रकार के उत्पाद लगभग 130 वैश्विक बाजारों में भेजे जाते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और स्थायी आजीविका में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरा है।