फ़रवरी 25, 2025 7:34 अपराह्न

printer

भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग के महिला-वर्ग में भारत का मुकाबला नीदरलैंड के साथ जारी

भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग के महिला वर्ग में इस समय भारत का मुकाबला नीदरलैंड के साथ चल रहा है। ताजा समाचार मिलने तक नीदरलैंड एक-शून्‍य से आगे है।

 

    अंक तालिका में भारतीय टीम सात मैच में इतने ही अंक लेकर सातवें स्‍थान पर है।

 

    उधर पुरूष वर्ग में भारतीय टीम आज फिर इंग्लैंड के साथ खेलेगी। यह मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा। इंग्लैंड सात मैचों में 16 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर है। भारत 7 मैच में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला