अप्रैल 7, 2026 3:34 अपराह्न

printer

भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कल प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बैठक में दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, व्यापार और निवेश, व्यापार करने में सुगमता, प्रौद्योगिकी साझेदारी और बिजली एवं ऊर्जा सहयोग सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने जन-संबंधों को प्रगाढ करने के लिए संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को महत्‍वपूर्ण बताया।

उच्चायुक्त वर्मा ने कहा कि भारत और बांग्लादेश को आर्थिक संबंधों और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करके नए अवसर सृजित करने के लिए भौगोलिक निकटता का लाभ उठाना चाहिए।