भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 9 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 6 खरब 97 अरब 12 करोड़ 10 लाख डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में अप्रैल के पहले सप्ताह में मजबूत वृद्धि हुई। यह वृद्धि पिछले सप्ताह में 10 अरब डॉलर से अधिक की महत्वपूर्ण गिरावट के बाद हुई है। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 6 खरब 88 अरब डॉलर से अधिक था।
स्वर्ण भंडार में 7 अरब 21 करोड़ डॉलर की तेज वृद्धि हुई, जिससे स्वर्ण भंडार का सकल मूल्य 1 खरब 20 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ भी 1 अरब 78 करोड़ 40 लाख डॉलर बढ़कर 5 खरब 52 अरब डॉलर से अधिक हो गई।