रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वर्ष 2023-24 में भारत का घरेलू रक्षा उत्पादन एक लाख 27 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है। वे आज नई दिल्ली में सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स-एसआईडीएम की 7वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। रक्षा मंत्री ने आईडेक्स, प्रौद्योगिकी विकास कोष, अदिति योजना और मंत्रालय से संचालित विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2024 9:42 अपराह्न
वर्ष 2023-24 में भारत का घरेलू रक्षा उत्पादन 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार किया: राजनाथ सिंह
