मार्च 11, 2026 5:08 अपराह्न

printer

महिला नेतृत्व और लैंगिक समानता के लिए वैश्विक साझेदारियों को भारत की प्रतिबद्धता: राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला नेतृत्व वाले विकास, समावेशी विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैश्विक साझेदारियों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने आज न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सहयोग पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समकक्षों और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि इन बैठकों से नीतिगत दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला