मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 18, 2024 9:13 पूर्वाह्न

printer

जनवरी 2025 से श्रीलंका की वीज़ा मुक्त यात्रा कर सकेंगे भारतीय नागरिक

भारतीय नागरिक अगले वर्ष जनवरी से श्रीलंका की वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे। भारत उन 39 देशों में शामिल है जिनके लिए श्रीलंका ने वीजा मुक्त यात्रा की व्‍यवस्‍था की है। भारत यात्रा पर आये श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने कल नई दिल्‍ली में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित संवाद में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए संसदीय गजट अधिसूचना जनवरी में जारी की जाएगी। श्री हेराथ ने आशा व्‍यक्‍त की कि भारत भी श्रीलंका के नागरिकों के लिए ऐसी सुविधा देगा।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ ऐतिहासिक आर्थिक और सास्‍कृतिक संबंध हैं, जिनके आधार पर द्विपक्षीय संबंध और सुदृढ होंगे। उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका आने वाले पर्यटकों में सबसे बडी संख्‍या भारतीयों की है।

श्री विजिथा हेराथ 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिन की भारत यात्रा पर आये राष्‍ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक के शिष्‍टमंडल में शामिल थे।