केंद्र ने कहा है कि देश में चल और अचल वक्फ संपत्तियों के आंकड़ों को संग्रहित करने के लिए भारतीय वक्फ संपत्ति प्रबंधन प्रणाली-डब्ल्यू.ए.एम.एस.आई. पोर्टल शुरू किया गया है।
राज्यसभा में आज एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि अब तक संबंधित राज्य वक्फ बोर्डों द्वारा आठ लाख 72 हजार से अधिक अचल और 16 हजार सात सौ 13 चल संपत्तियों को भारतीय वक्फ संपत्ति प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक नौ सौ 94 वक्फ संपत्तियों का स्वामित्व अन्य पक्षों को हस्तांतरित या अलग कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम 1954 और उसके बाद के वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 32 के अनुसार किसी राज्य में सभी वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन और सामान्य अधीक्षण राज्य वक्फ बोर्डों के पास निहित है।