जनवरी 28, 2026 12:41 अपराह्न

printer

न्यूयॉर्क में आयोजित ट्रैवल शो में भारत के पर्यटन स्थलों का किया गया प्रदर्शन

न्यूयॉर्क में आयोजित ट्रैवल शो में भारत के पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों का प्रदर्शन किया गया।  कार्यक्रम में,आगंतुकों को भारत की समृद्ध विरासत और पाक कला के अनुभवों की झलक मिली। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस ट्रैवल एंड एडवेंचर शो में भाग लिया और 10 हजार से अधिक आगंतुकों को देश के पर्यटन और सांस्कृतिक परिदृश्य की एक जीवंत झलक पेश की।

वाणिज्य दूतावास प्रमुख बिनय प्रधान ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया था। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 20 प्रतिशत विदेशी पर्यटक अमरीका से जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि पयर्टकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।