वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत की पारंपरिक औषध उपचार पद्धति-आयुष को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते में औपचारिक मान्यता मिली है। दोनों देशों के साथ पिछले वर्ष दिसंबर में व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया गया था। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं और पारंपरिक औषधि का प्रावधान किया गया है।
पिछले वर्ष आयुष और जड़ी बूटी उत्पादों के निर्यात में छह दशमलव एक-एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 68 करोड़ 88 लाख 90 हजार डॉलर मूल्य के आयुष उत्पादों का निर्यात हुआ, जबकि 2023-24 में 64 करोड़ 92 लाख डॉलर मूल्य का निर्यात हुआ था।