भारतीय सौर ऊर्जा निगम की 100 मेगावाट की सौर परियोजना, रांची के गेतलसूद जलाशय में स्थापित की जा रही है। इसके वर्ष 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है। निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आर.पी. गुप्ता ने कहा है कि यह परियोजना जल निकायों के वैकल्पिक उपयोग के साथ सौर प्रौद्योगिकी के कार्य को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि भारत में बिजली की मांग इस वर्ष मई में लगभग 250 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। श्री गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी वर्ष 2030 तक भारत के महत्वाकांक्षी 500-गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देगी।