अक्टूबर 31, 2024 4:47 अपराह्न

printer

त्यौहारी-सीज़न में रेल-यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में स्पेशल ट्रेन-सेवाएंँ चला रहा है भारतीय रेलवे

    भारतीय रेलवे त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में स्पेशल ट्रेन सेवाएं चला रहा है। हर साल रेलवे लाखों यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाता है। पिछले सालों की तुलना में इस बार दो हजार 800 स्पेशल ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले साल इस सीजन में करीब 4 हजार 500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

 

    आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रेनों में अनारक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 123 अतिरिक्त नियमित ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

 

  भीड़ प्रबंधन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम सीसीटीवी फीड, टेलीफोन और पैनल रूम कनेक्टिविटी से लैस है।