मार्च 24, 2026 9:50 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में टिकट वापसी नियमों में बदलाव से संबंधित दावों का खंडन किया

भारतीय रेलवे ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में टिकट वापसी नियमों में बदलाव से संबंधित दावों का खंडन किया है। इसमें कहा गया था कि संशोधित प्रावधानों से यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रेलवे ने इस खबर को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। रेलवे ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए सुधारों के अंतर्गत, आरक्षण चार्ट तैयार करने का समय, प्रस्थान से 4 घंटे पहले से बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले कर दिया गया है। रेलवे की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है।