मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 16, 2025 9:14 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में 18 मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी

भारतीय रेलवे ने कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में मारे गए 18 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी है। भारतीय रेलवे ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपए दिए गए हैं।

 

साधारण रूप से घायल 12 लोगों को एक-एक लाख रुपए दिए जा चुके हैं। रेलवे शेष दो घायलों को वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया में है। अब तक कुल एक सौ 95 लाख रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि दी जा चुकी है।

 

    कुल 15 घायल यात्रियों में से 11 यात्रियों को उचित चिकित्सा उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और चार यात्री अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला