भारतीय रेल दुनिया की सबसे अधिक विद्युतीकृत रेल प्रणालियों में शामिल हो गया है। अब देश में लगभग 70 हज़ार किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइन पर रेलगाड़ियां बिजली से चलती हैं। देश के रेल नेटवर्क का 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विद्युतीकृत हो चुका है।
2004 से 2014 के बीच लगभग रोज़ाना 1.5 किलोमीटर की रेल लाइन का विद्युतीकरण होता था जो पिछले 6 वर्षों में बढ़कर 15 किलोमीटर प्रतिदिन से अधिक हो गया है। रेलवे अब नवीकरणीय ऊर्जा का अधिक उपयोग कर रही है। पिछले साल नवंबर में रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 900 मेगावाट तक पहुंच गई जो 2014 में 4 मेगावाट से भी कम थी।