मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 5:51 अपराह्न | west bengal-commissioner

printer

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को आज कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के अतिरिक्‍त महानिदेशक – कानून व्यवस्था के प्रभारी थे। कोलकाता के मौजूदा पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल को अतिरिक्‍त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

    कोलकाता उत्तर डिवीजन के पुलिस उपायुक्‍त आईपीएस अभिषेक गुप्ता को कमांडेंट के रूप में ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स में स्थानांतरित कर दिया गया है। आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता पुलिस के उत्तरी डिवीजन के अंतर्गत आता है। जूनियर डॉक्टर भी उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला