मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 28, 2025 7:16 पूर्वाह्न

printer

भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग,ध्रुव-तनीषा डब्ल्यू. एफ. विश्व चैंपियनशिप के अंतिम 16 में पहुँचें

बैडमिंटन में, भारत की शीर्ष पुरुष डबल्‍स जोड़ी, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा ओलिम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु कल पेरिस में बी. डब्ल्यू. एफ. विश्व चैंपियनशिप के अंतिम 16 में पहुँच गए हैं।

 

 

सात्विक और चिराग भारतीय की जोड़ी ने चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान को हराया। अब उनका सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा।

 

 

महिला सिंगल्स में, पीवी सिंधु ने मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना को हराया।

 

 

मिक्सड डबल्स में, भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। अब उनका सामना हांगकांग, चीन के तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट से होगा।

 

 

पुरुष सिंगल्स में आज, एच.एस. प्रणॉय प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरेंगे और रोहन कपूर तथा रुथविका शिवानी गड्डे मिक्सड डबल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।