मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2025 8:10 पूर्वाह्न

printer

भारत के पैरा पावरलिफ्टर जॉबी मैथ्यू ने पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता

भारत के पैरा पावरलिफ्टर जॉबी मैथ्यू ने मिस्र के काहिरा में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता है।

   

 

65 किग्रा लीजेंड (मास्टर्स) वर्ग में मैथ्यू ने 148 किलोग्राम और 152 किलोग्राम भार सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने दो महीने पहले बीजिंग विश्व कप में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 150 किलोग्राम भार को पार कर लिया है। 2023 में कांस्य पदक जीतने के बाद, यह जॉबी मैथ्यू का दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है।

   

 

थाईलैंड के फोंगसाकोन चुमचाई ने पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में 162 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पेरू के नील ग्रासिया ने 161 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला