इंडियन ओपन स्क्वैश के फाइनल में, आज मुंबई में अभय सिंह का मुकाबला भारत के ही वीर चोत्राणी से होगा। वीर चोत्राणी ने मलेशिया के संजय जीवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अभय सिंह ने मलेशिया के अमिशेनराज चंद्रन को हराकर ख़िताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स फाइनल में, आज शाम मुंबई में, शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन अनाहत सिंह का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की हाना मोअताज़ से होगा।
अनाहत ने भारत की ही तन्वी खन्ना को और हाना भी अपने ही देश की नादिएन एलहमामी को हराकर फाइनल में पहुंची हैं।