भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास मिलन 2026 आज विशाखापत्तनम तट के पास विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
इस अभ्यास में कुल 42 जहाज और पनडुब्बियां तथा 29 विमानों ने भाग लिया। इनमें मित्र देशों के 18 जहाज शामिल थे, जिससे यह अब तक के अभ्यास के सबसे बड़े संस्करणों में से एक बन गया।