अप्रैल 3, 2026 8:04 पूर्वाह्न

printer

भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में अधिकृत किया जाएगा

भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आई.एन.एस. ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में बेडे में शामिल किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में अत्याधुनिक स्टेल्थ युद्धपोत आई एन एस ‘तारागिरी’ के जलावतरण समारोह में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि इस फ्रिगेट के नौसेना में शामिल होने से भारत के पूर्वी तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व उजागर होता है। यह आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना की युद्धक तत्परता और परिचालन क्षमता को दर्शाता है।