मई 17, 2026 9:50 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना ने भोपाल के अपर लेक में अपने प्रमुख नौसेना नौकायन केंद्र का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना ने आज भोपाल के अपर लेक में अपने प्रमुख नौसेना नौकायन केंद्र का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य मध्य प्रदेश के युवाओं को प्रतिस्पर्धी जल क्रीड़ाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की।

मंत्रालय ने बताया कि यह पहल प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं के विकास को प्रोत्साहित करने की राष्ट्रीय खेल नीति के उद्देश्यों के अनुरूप है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला