जुलाई 22, 2025 5:17 अपराह्न

printer

भारतीय 23 जुलाई को नौसेना राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी का करेगी आयोजन

भारतीय नौसेना, कल नई दिल्ली में जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी का आयोजन करेगी। एक दिन की इस संगोष्ठी में सरकार, भारतीय नौसेना, जहाजरानी, उद्योग, वर्गीकरण समितियों और शिक्षा जगत के प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे।

 

यह कार्यक्रम जहाज निर्माण से संबंधित विभिन्न नीतिगत पहलुओं पर सुसंगत और प्रगति-उन्मुख चर्चाओं को सुगम बनाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागी वैश्विक स्तर पर लागू की जा रही भविष्य की तकनीकों का भी पता लगाएंगे और वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले जहाज बनाने में भारतीय शिपयार्ड तथा उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला