भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आईएनएस अंड्रोथ’ का जलावतरण करेगी। यह भारतीय नौसेना का दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है। वाइस एडमिरल राजेश पंढारकर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईएनएस अंड्रोथ स्वदेशीकरण की दिशा में भारतीय नौसेना की प्रगति में मील का पत्थर है, इससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी।
कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने अंड्रोथ का विनिर्माण किया है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है।