सितम्बर 10, 2024 5:56 अपराह्न | INCET | Indian Navy Civilian Entrance Exam Canceled

printer

भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से रद्द हुई

भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा, अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा आज शुरू होने वाली थी। भारतीय नौसेना ने कहा है कि विभिन्न ग्रुप ‘बी- ‘एनजी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा इस महीने की 14 तारीख तक अखिल भारतीय आधार पर आयोजित की जानी थी। अब इस परीक्षा की तारीख फिर से र्निर्धारित की जाएगी।