मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 22, 2024 8:53 अपराह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के0 त्रिपाठी

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के0 त्रिपाठी कल से बृहस्‍पतिवार तक संयुक्त अरब अमीरात की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच मुद्री सहयोग बढ़ाने के प्रयासों के तहत हो रही है।

 

यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव मटर सलेम अली अल धाहेरी से मुलाकात की। उन्होंने रक्षा संबंधों, क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और रक्षा उद्योग में सहयोग से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

 

    इस उच्च स्तरीय बैठक के अलावा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के0 त्रिपाठी ने संयुक्‍त अरब अमीरात के नौसेना बलों के कमांडर, रियर एडमिरल पायलट सईद बिन हमदान अल नाहयान से भी मुलाकात की।

 

उनकी चर्चा दोनों नौ-सेनाओं के बीच परिचालन गतिविधियों और प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग सहित रक्षा और समुद्री साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी।