अक्टूबर 1, 2024 3:28 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना नाविका सागर परिक्रमा अभियान के दूसरे संस्‍करण अभियान के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय नौसेना नाविका सागर परिक्रमा अभियान के दूसरे संस्‍करण में कल से समुद्र के रास्‍ते दुनिया का चक्‍कर लगाने के अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय नौसेना की तारिणी नौका कल दो साहसिक महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. के साथ इस चुनौतीपूर्ण अभियान पर रवाना होगी। दोनों अधिकारी आठ महीने की यात्रा के दौरान बिना किसी बाहरी मदद के पवन ऊर्जा की सहायता से चालीस हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।