मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 18, 2024 8:43 पूर्वाह्न | Indian Navy | INS Teg | Oman

printer

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से नौ लोगों को बचाया

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से कल आठ भारतीयों सहित चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर एम.वी. प्रेस्टीज फाल्कन में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोगों सहित चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। शेष लोगों की तलाश जारी है। टैंकर के पलटने के बाद खोज और बचाव प्रयासों के लिए भारतीय नौसैनिक युद्धपोत और एक पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान भेजा गया है। टैंकर रास मद्रकाह से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया था। भारतीय दूतावास ने बताया कि वह ओमान के अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र और भारतीय नौसेना द्वारा इस क्षेत्र में खोज तथा राहत और बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।