जनवरी 25, 2026 4:58 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोतों ने इंडोनेशिया के बेलावान बंदरगाह का सफल दौरा पूरा किया

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण पोत- आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईएनएस सुजाता तथा आईसीजीएस सारथी ने हाल ही में इंडोनेशिया के बेलावान बंदरगाह का सफल दौरा पूरा किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीन दिवसीय इस दौरे में, चालक दल और प्रशिक्षुओं ने इंडोनेशियाई नौसेना के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इन गतिविधियों में संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण दौरे औ खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना और मैत्री संबंधों को मजबूत करना रहा। मंत्रालय ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की इंडोनेशिया में तैनाती, एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ सतत सहयोग को दर्शाती है और भारत की ‘महासागर’ परिकल्पना को आगे बढ़ाती है।