मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 20, 2025 7:16 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस-तेग मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस-तेग मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचा है, जहां वह मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल-एनसीजी के जहाजों और विमानों के साथ मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र की संयुक्त निगरानी करेगा। यह जहाज 22 जून तक दक्षिण पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती पर रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि भारतीय नौसेना का जहाज कल संयुक्त योग सत्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाएगा।

 

इसमें भारतीय नौसेना, एनसीजी और प्रवासी भारतीयों के सदस्य शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि बंदरगाह पर आने के दौरान जहाज के कार्यक्रमों में पेशेवर और सामाजिक संपर्क, एनसीजी कर्मियों का बंदरगाह प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा और खेल गतिविधियां शामिल हैं।