भारत मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में कल हल्की से मध्यम वर्षा के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में राजधानी में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव चार डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव नौ डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।