फ़रवरी 21, 2025 2:08 अपराह्न

printer

फीबा बास्केटबॉल एशिया कप 2025 के क्‍वालीफायर राउंड में आज भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला ईरान से होगा

 
 
फीबा बास्केटबॉल एशिया कप 2025 के क्‍वालीफायर राउंड में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला आज शाम तेहरान में ईरान के साथ होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। फीबा विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर मौजूद भारत, ईरान, कजाकिस्तान और कतर के साथ ग्रुप ई में है। पांच अंकों के साथ, भारत वर्तमान में ईरान और कतर के बाद समूह में तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मैच सोमवार को कतर से होगा।  
 
क्वालीफायर के पहले दौर में, भारत पिछले साल फरवरी में दोनों मुकाबले हार गया था। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सऊदी अरब में फीबा एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगी। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला