भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी वीरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने आज सवेरे नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 55 वर्ष के थे। वीरेंद्र सिंह, आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में कार्यरत थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाईयों में काम किया।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2024 2:56 अपराह्न
भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी वीरेंद्र सिंह का निधन