मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 8, 2024 4:43 अपराह्न

printer

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने दक्षिण एशियाई पर्यटन नेतृत्व मंच को किया संबोधित

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों के आपस में जुडने से पर्यटन को बढ़ावा मिला है और इसमें डिजिटली लोगों का जुडना भी शामिल है। कोलंबो में दक्षिण एशियाई पर्यटन नेतृत्व मंच को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि दोनों देशों का आपस में जुडना, भारत और श्रीलंका के बीच साझेदारी का एक केंद्रीय विषय रहा है। उच्चायुक्त ने कहा कि भारत का डिजिटल क्षेत्र में विकास बहुत महत्वपूर्ण रहा है और श्रीलंका को डिजिटल क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच हर सप्ताह दो सौ 50 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। श्री झा ने कहा कि भारत ने श्रीलंका को बिना शर्त सहायता दी है।

श्रीलंका डिज़ाइन फ़ेस्टिवल ने कोलंबो में भारत के साथ दक्षिण एशियाई पर्यटन नेतृत्व मंच का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम से पर्यटन पेशेवरों को नेटवर्क बनाने में मदद मिलेगी। इससे पर्यटन से जुडे दीर्घकालिक उद्योग विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।