घाना में भारत के उच्चायुक्त मनीष गुप्ता ने आकाशवाणी संवाददाता के साथ एक विशेष साक्षात्कार में भारत-घाना संबंधों के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। श्री गुप्ता ने बताया कि भारत ने घाना के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जॉन महामा के शासन में दीर्घकालिक मैत्रीपूर्ण संबंधों में निरंतरता बनाए रखने का प्रयास किया है।
श्री गुप्ता ने घाना के आर्थिक पुनर्निर्धारण एजेंडे में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उच्चायुक्त ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों और समय के साथ इसके विकास पर भी चर्चा की।
श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री की यात्रा के प्रमुख एजेंडों में से एक रक्षा सहयोग पर भी बात की। उन्होंने इस यात्रा को पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय क्षेत्र और अफ्रीकी संघ तक भारत की पहुंच के रूप में रेखांकित किया।