केंद्र ने आज बताया कि हजः2025 के दौरान, भारतीय हज समिति 1 करोड़ 22 लाख तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी, जो हज यात्रा में शामिल होंगे।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सऊदी अरब ने भारतीय हज समिति और हज समूह संगठनों के लिए कोटा आवंटन का निर्णय लिया है, जो भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित एक द्विपक्षीय समझौते द्वारा शासित होता है।
श्री रिजिजू ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए भारतीय हज समिति और हज समूह संगठनों के बीच कोटा का वितरण 70 अनुपात 30 निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान हज समूह संगठनों के लिए 52 हजार 507 का कोटा निर्धारित किया गया है।