अप्रैल 12, 2026 6:26 पूर्वाह्न

printer

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने महिला कैंडिडेट्स शतरंज प्रतियोगिता में एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने कल साइप्रस के पेगेइया में महिला कैंडिडेट्स शतरंज प्रतियोगिता के 11वें दौर में एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना पर जीत दर्ज की। अब उनके सात अंक हैं और उनकी बढ़त बरकरार है।

वहीं ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने झू जिनर को ड्रॉ पर रोक दिया। ओपन सेक्शन में, आर. प्रग्नानंद ने जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के खिलाफ ड्रॉ खेला।