पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया है कि भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम पोत सफलतापूर्वक फारस की खाड़ी से बाहर निकल गया है। इसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं।
श्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस पोत में 20 हजार 412 मीट्रिक टन एल.पी.जी. है। इस पोत के 15 अप्रैल तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।