मई 13, 2026 11:35 पूर्वाह्न

printer

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और मेलेख ग्रामीण नगरपालिका ने श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी

नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव नारायण सिंह और मेलेख ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष ज्वाला सिंह सऊद ने आज संयुक्‍त रूप से अचम जिले की मेलेख ग्रामीण नगरपालिका में स्थित श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी। यह विद्यालय भवन भारत सरकार की लगभग 38 लाख नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित किया जा रहा है।

मेलेख ग्रामीण नगरपालिका, अचम के अध्यक्ष और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विकास सहायता की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई अवसंरचना अचम ग्रामीण नगरपालिका के छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

निकट पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल का अनेक क्षेत्रों में सहयोग है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला