फ़रवरी 23, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

मेक्सिको के विभिन्न हिस्सों में जारी सुरक्षा अभियानों के कारण भारतीय दूतावास ने जारी किया परामर्श

भारतीय दूतावास ने मेक्सिको के विभिन्न हिस्सों में जारी सुरक्षा अभियानों, सड़क अवरोधों और आपराधिक गतिविधियों के कारण अपने नागरिकों को परामर्श जारी कर सावधानी बरतने और घरों में ही रहने का आग्रह किया है। दूतावास ने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों से सक्रिय पुलिस गतिविधियों वाले क्षेत्रों से बचने और आसपास के माहौल के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध किया है।

स्थानीय मीडिया अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है। नागरिकों से आपात स्थिति में 911 पर कॉल करने को कहा गया है। फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार और मित्रों को जानकारी देते रहने का आग्रह किया गया है। किसी भी सहायता के लिए दूतावास से +52 55 4847 7539 पर संपर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला