भारतीय दूतावास ने कल संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मलबा गिरने से यह मृत्यु हुई। दूतावास ने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए समन्वय कर रहा है।
News On AIR | मार्च 27, 2026 9:57 पूर्वाह्न
यूएई में भारतीय दूतावास ने अबू धाबी में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त किया