तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास से पूर्व समन्वय के बिना देश से बाहर यात्रा के लिए ईरान की किसी भी जमीनी सीमा के निकट न जाएं। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि ईरान की स्थलीय सीमाओं की ओर जाने की कोई भी गतिविधि दूतावास से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही की जानी चाहिए। दूतावास ने कहा कि ईरान के क्षेत्र से एक बार बाहर निकलने और किसी तीसरे देश में प्रवेश करने में असमर्थ होने पर दूतावास किसी भी तरह की सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा। भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नंबरों – +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359 और ईमेल – कॉन्स डॉट तेहरान एट एमईए डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
News On AIR | मार्च 9, 2026 7:44 अपराह्न | Indian Embassy in Tehran Issues Travel Advisory
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, समन्वय के बिना ईरान की जमीनी सीमाओं के पास न जाएं