अप्रैल 24, 2026 6:13 अपराह्न | FM Sitharaman

printer

बैंकिंग क्षेत्र में सार्थक प्रगति के लिए वैश्विक विस्तार स्थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप होना चाहिए: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में सार्थक प्रगति के लिए वैश्विक विस्तार स्थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। पुणे में भारतीय स्‍टेट बैंक के महाराष्ट्र क्षेत्र के स्थानीय मुख्‍य कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्‍होंने यह बात कही। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि संस्थानों के आकार में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखना आवश्यक है। वित्‍तमंत्री ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इस क्षेत्र को बदल रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही ग्राहकों के साथ सीधा संपर्क और उनकी भावनाओं को समझना भी जरूरी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला