मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल की औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण

खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज शाम नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल की औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण किया। इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि इन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय दल खेलों में भारत को प्रगतिपथ पर अग्रसर रखेगा। खेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी इस बार पदक तालिका में देश का नाम और ऊंचा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खेलों पर विशेष ध्‍यान दे रही है।

भारतीय दल को बधाई देते हुए श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ओलंपिक खेल मानवीय उपलब्धियों  का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा, पेरिस ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी, कई पूर्व ओलंपिक खिलाडी और खेल संघों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में चलने वाले ओलंपिक खेलों में करीब 120 खिलाड़ियों का दल भारत का प्रतिनिधित्‍व करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला