भारतीय मालवाहक जहाज ‘जग लडाकी’ कच्चे तेल की एक बड़ी खेप लेकर आज सुबह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81 हजार मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाला तेल लेकर आया है।
इससे पहले दो मालवाहक जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदादेवी’ मुंद्रा और वडीनार बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। बंदरगाह पर तेल को रिफाइनरियों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।