अप्रैल 1, 2026 9:21 अपराह्न

printer

विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया

भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन  (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया  पोस्ट में अभूतपूर्व परिस्थितियों में विमानन क्षेत्र को राहत देने वाला एक विचारपूर्ण और सही समय पर उठाया गया कदम बताया।

इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम एयरलाइंस के लिए अधिक स्थिरता लाने की दिशा में एक सार्थक है। कंपनी ने कहा कि इस कदम से एयरलाइंस को ग्राहकों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर लाभ पहुंचाने का अवसर भी मिलेगा।

इसके अलावा, अकासा एयरलाइंस ने कहा कि ऐसे कदम एयरलाइंस के लिए एक स्थिर परिचालन वातावरण बनाने में मदद करते हैं, जिससे वे लागतों का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर सकें और  यात्रा को अधिक किफायती बना सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला